नौकरी छोड़ कर स्टार्टअप में हाथ आजमाया, आज एक हजार करोड़ की कंपनी के मालिक है।

एक व्यक्ति जिसने विदेश की जमी- जमाई नौकरी को छोड़कर स्टार्टअप लांच किया और आज एक हजार करोड़ की कंपनी का मालिक है।
 
Piyush Bansal Lenskart

यह सफलता की कहानी लेंसकार्ट के संस्थापक पीयूष बंसल की है। पीयूष का जन्म दिल्ली के एक परिवार में हुआ उनके पिता चार्टर्ड अकाउंटेंट का कार्य करते थे। अपनी शुरुवाती पढ़ाई के बाद वह इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने के लिए कनाडा गए। पढ़ाई पूरी करने के बाद लेंसकार्ट के मालिक पीयूष बंसल की पहली नौकरी माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में लगी थी।

पीयूष बंसल (लेंसकार्ट) की सफलता की कहानी


बहुत कम ही लोगों के अंदर एक अच्छी सैलरी वाली नौकरी को छोड़कर अपना बिज़नेस शुरू करने के हुनर होता है। बहुत से लोग इसलिए जॉब नही छोड़ पाते क्योंकि उनके मन में कंही न कंही इसमें असफल होने का डर छुपा रहता है। उन्हें लगता है कि क्यों कोई अपनी जमी-जमायी नौकरी छोड़कर फर्जी में रिस्क ले। पीयूष बंसल भी एक बहुत बड़ी टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में जॉब किया करते थे, लेकिन उनके मन मे अपना खुद का बिजनेस शुरू करने के विचार आते रहते थे। ऐसे में वह माइक्रोसॉफ्ट की अपनी नौकरी छोड़कर 2007 में विदेश से भारत वापस लौट आये यंहा कई प्रकार के स्टार्टअप्स में हाथ आजमाया जिनमे से लेंसकार्ट का आईडिया काम कर गया और आज यह स्टार्टअप 1 हजार करोड़ से भी अधिक की कंपनी बन चुका है।

2007 में जब पीयूष माइक्रोसॉफ्ट की नौकरी छोड़कर आ गए तब उनके पिताजी उनसे बहुत नाराज हुए लेकिन उनके समझाने पर की वह बिजनेस में सफल हो जाएंगे वह मान गए। भारत वापस लौटने के बाद पीयूष बंसल ने सबसे पहली वेबसाइट my campus .Com बनाई जो पूरी तरह छात्रों के लिए थी। इस वेबसाइट में छात्र पार्ट टाइम नौकरी और किताबो के बारे में खोज सकते थे। बाद में उन्होंने देखा कि भारत में ई कॉमर्स का स्कोप बहुत तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में उन्होंने इसी क्षेत्र में अपना स्टार्टअप लांच करने की योजना बनायी चश्मे, घड़ी और बैग जैसे प्रोडक्ट की चार प्रकार की वेबसाइट बनायी जिसमे उनकी ऑनलाइन चश्मा बेचने वाली वेबसाइट सफल हों गयी।

पीयूष बंसल ने साल 2010 में ऑनलाइन चश्मे बेचने वाली वेबसाइट लेंसकार्ट की स्थापना की थी बाद में इसके आउटलेट्स भी खोले गए। आज के समय लेंसकार्ट पूरे भारत भर मे अपने 1500 से अधिक स्टोर्स के जरिये लोगो को अच्छी क्वालिटी के चश्मे उपलब्ध करवा रही है। इस कंपनी का टर्नओवर 1000 करोड़ से भी अधिक पहुँच चुका है।

लेंसकार्ट की सफलता का मुख्य कारण पीयूष का कभी हार नही मानना है। वह अपनी जड़ों से जुड़े हुए व्यक्ति है जो कभी संघर्षो से घबराता नही है। अपने देखे हुए सपने को हकीकत में बदलना उन्हें बखूबी आता है।

सम्बंधित लेख:-



Previous Post Next Post