किसान पंजीयन कैसे निकाले ? MP Kisan Panjiyan e Uparjan

MP E Uparjan Kisan Panjiyan kaise nikale

मध्य प्रदेश राज्य में अनाज की बिक्री सरकारी खरीदी सेंटर में करने के लिए किसान पंजीयन की आवश्यक्ता होती है। यदि आप अपना किसान पंजीयन निकालना चाहते है तो mp e uparjan वेबसाइट से निकाल सकते है।

किसान पंजीयन कैसे निकालते है ?


मध्यप्रदेश ई उपार्जन वेबसाइट के माध्यम से किसान भाई अपना पंजीयन करा सकते है और यंही से किसान पंजीयन की जानकारी भी ले सकते है।

निचे दिए हुए स्टेप को फॉलो करके आप अपना किसान पंजीयन निकाल सकते है।

1. मध्यप्रदेश ई उपार्जन 2021 योजना की वेबसाइट अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर खोले। 

2. यंहा आपको 4 मेन विकल्प दिखेंगे जिनके नीचे उससे संबंधित लिंक दिए होंगे।
   ● Kharif
   ● Wheat (गेंहू)
   ● मोटा अनाज
   ● प्याज

3. अब आपको यदि खरीफ की फसल बेचनी है तो उसके नीच दिए गए लिंक " खरीफ 2021-22 " और रबी की फसल है तो गेंहू वाले कॉलम के नीचे "रबी 2021-22" के लिंक पर क्लिक करना है।

4. जैसे ही नया पेज खुलेगा यंहा पर सबसे ऊपर आपको "किसान पंजीयन/ आवेदन सर्च" का लिंक दिखेगा उस पर क्लिक कर दे।

5. अब एक फॉर्म खुलकर सामने आएगा जिसमे आपको जिले का नाम चुनना होगा औऱ किसान कोड, मोबाइल नंबर या समग्र आईडी में से किसी एक को भरना होगा।

6. जानकारी भरने के बाद कैप्चा कोड जो दिख रहा है उसको दिए गए जगह पर भरे और "किसान सर्च करें" के बटन पर क्लिक करे।

7. आपके सामने किसान पंजीयन की पूरी जानकारी निकल कर आ जायेगी जिसका आप प्रिंट भी निकाल सकते है।

यंहा पर दी गयी जानकारी को फॉलो करके और mp e uparjan yojana 2021 के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आप किसान पंजीयन की जानकारी आसानी से सर्च कर सकते है।
   

किसान पंजीयन के लिए आवेदन (2021-22)


किसान पंजीयन आप नजदीकी खरीदी केंद्र में जाकर करा सकते है या फ़िर ऑनलाइन mpeuparjan की वेबसाइट से स्वयं ही कर सकते हो। यदि आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नही है तो आप ऑनलाइन आवेदन नही कर पाएंगे।

नीचे दिए हुए स्टेप्स को फॉलो करके आप रबी या खरीफ फसल की बिक्री हेतु पंजीयन कर पाएंगे।

1. मप्र e uparjan की वेबसाइट पर जाए और खरीफ  की फसल है तो "खरीफ 2021-22" याद रबी की फसल है तो गेहूं वाले कॉलम के नीचे "रबी 2021-22" के लिंक पर क्लिक करे।

2. अब "किसान पंजीयन/आवेदन सर्च " पर क्लिक करे

3. जो फॉर्म खुलकर आएगा उसमें मोबाइल नंबर या समग्र नंबर डाले, चित्र में दिखाया गया कैप्चा कोड भरे और सबमिट पर क्लिक करे

4. आपका आवेदन सफलता पूर्वक हो जाएगा।

किसान कोड कैसे प्राप्त करे ?


किसान कोड प्राप्त करने के लिए आपके पास समग्र आईडी होनी जरूरी है। किसान कोड आप मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी euparjan app download करके पा सकते है यदि भूल गए है तो दूसरा बना सकते है।

euparjan app डाउनलोड कैसे करे ?



1. ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करने के बाद सरकार द्वारा अधिकृत वेबसाइट की साइट पर पहुँच जाएंगे 

2. यंहा पर समग्र आईडी से ई उपार्जन एप्प डाऊनलोड करने वाला एक फॉर्म दिखेगा 

3. समग्र आईडी और मोबाइल नंबर फिल करे औऱ "डाउनलोड की लिंक प्राप्त करे " बटन पर क्लिक कर दे।

4. euparjan android app की डाउनलोड लिंक आपको मिल जाएगी।

5. एप्प डाउनलोड करने के बाद फ़ाइल प्रबंधक/ मैनेजर पर जाएं।

6. यंहा डाउनलोड नामक फोल्डर सर्च करे।

7. फोल्डर में euparjan.apk फ़ाइल पर क्लिक करे।

8. अब इंस्टाल पर क्लिक करे और थोड़ी देर में euparjan app आपके फोन में इंस्टाल हो जाएगा।

उम्मीद करता हूँ यंहा दी गयी जानकारी को पढ़कर आप जान गए होंगे कि किसान पंजीयन कैसे निकालें या इसके लिए आवेदन कैसे करे और e uparjan app अपने फोन में कैसे डाउनलोड करते है। 


ये भी पढ़े : - 



Previous Post Next Post