जानिए चांद पृथ्वी से कितनी दूर है और आज तक चांद पर कौन- कौन गया है ?

जैसा कि आप सब जानते है कि चंद्रमा हमारी पृथ्वी का एक उपग्रह है जो इसके चारो ओर चक्कर लगाता है लेकिन बहुत से लोगो के मन मे ये प्रश्न रहता है कि चांद धरती से कितनी दूर है और उस पर जाने में कितना समय लगता है।

Chand dharti se kitni door hai vanha jane me kitna samay lagta hai aur Chand par kaun-kaun gya hai.

इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको पूरी जानकारी देंगे और ये भी बताएंगे कि चांद पर कौन-कौन गया है। 

चांद धरती से कितनी दूर है ?

Chand dharti se kitni door hai - चांद धरती से लगभग 384403 किलोमीटर दूर है और यह पृथ्वी की परिक्रमा 27 दिन में पूरा करता है। चंद्रमा पर गुरुत्वाकर्षण धरती की तुलना में 1/6 है यानी कि यदि यंहा पर आपका वजन 60 किलोग्राम है तो चांद पर मात्र 10 किलोग्राम होगा। 

चांद पर जाने में कितना समय लगता है?

चांद पर पहुचने में लगने वाला समय निश्चित नही है यह यान की गति पर निर्भर करता है। पृथ्वी से चंद्रमा पर भेजा जाने वाला सबसे कम गति का विमान ESA Smart 1 था जो कि moon पर एक साल एक महीने दो सप्ताह में पहुँचा था और जो सबसे तेज गति का विमान भेजा गया था वह नासा का न्यू होरिजन था जिसने मात्र 8 घंटे 35 मिनट में चंद्रमा से पृथ्वी तक की दूरी तय कर ली थी।

चांद पर कौन-कौन गया है ?

Chand par kaun kaun gaya hai - चंद्रमा हमेशा से धरतीवासियो के लिए चर्चा का विषय रहा है इसके बारे में और अधिक जानने और समझने के लिए अंतरिक्ष पर रिसर्च करने वाली एजेंसियों ने समय- समय पर मून मिशन किये है और चांद पर लोगो को भेजा है। यदि बात करे कि चंद्रमा पर कौन-कौन गया है तो हम आपको बताना चाहेंगे कि अब तक 12 लोग सफलता पूर्वक चांद पर कदम रख चुके है।

बहुत से लोग है जो राकेश शर्मा को चांद पर जाने वला प्रथम भारतीय नागरिक समझते है लेकिन यह जानकारी सही नही है। राकेश शर्मा अंतरिक्ष (space) में जाने वाले पहले भारतीय थे वह चांद पर नही गए थे। चद्रमा पर अभी तक किसी भी भारतीय नागरिक ने कदम नही रखा है। भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स चांद तक जा चुकी है।

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बहुत से मून मिशन किये और लोगो को चंद्रमा तक पहुचाया अब तक जिन 12 लोगो ने चांद पर कदम रखा है वह सभी अमेरिकी नागरिक है। चांद पर जो सबसे पहले गए थे वह नील आर्मस्ट्रांग और एडविन एल्ड्रिन थे जिन्हें नासा ने अपने अपोलो यान से भेजा था। नासा एक बहुत ही बडी संस्था है जो कि स्पेस पर रिसर्च करती है और अंतरिक्ष के बारे में जानकारी जुटाने के लिए प्रयास करती रहती है। 

चांद पर कदम रखने वाले लोगो की लिस्ट

जिन 12 लोगो ने धरती से चांद तक कि दूरी तय की और चंद्रमा पर कदम रखा उन सभी लोगो के नाम की लिस्ट नीचे दी गयी है।

1. Neil Armstrong (अपोलो 11)
2. Edwin Aldrin (अपोलो 11)
3. Charles Conrad (अपोलो 12)
4. Alan Bean (अपोलो 12)
5. Alan B. Shepard Jr. (अपोलो 14)
6. Edgar D. Mitchell (अपोलो 14)
7. David R. Scott (अपोलो 15)
8. James B. Irwin (अपोलो 15)
9. John W. Young (अपोलो 16)
10. Charles M. Duke (अपोलो 16)
11. Eugene Cernan (अपोलो 17)
12. Harrison H. Schmitt (अपोलो 17)

चांद पर कदम रखने वाले लोगो मे से चार अंतरिक्ष यात्री Aldrin, David Scott, Charles Duke और Harrison schmitt अभी भी जिंदा है।

1968 से 1972 के बीच 24 अमेरिकी एस्ट्रोनॉट्स धरती से चंद्रमा पर गए जिनमे से 3 अंतरिक्ष यात्री ऐसे भी थे जो दो बार चांद की यात्रा पर गए थे। 1972 के बाद से नासा ने मून मिशन करने कम कर दिए या लगभग बंद ही कर दिए लेकिन क्यों यह कोई नही जानता।

उम्मीद करता हूँ की इस लेख में आपको चांद से धरती की दूरी कितनी है ? और चंद्रमा पर कौन-कौन गया गया है ? इन प्रश्नों का जवाब मिल गया होगा। ऐसी ही ज्ञान बढाने वाली पोस्ट पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहिये।
Previous Post Next Post