आसमान से हुयी मछलियों की बारिश लोग हैरान रह गए।

क्या कभी आपने आसमान से मछलियां बरसते देखा है लेकिन ऐसा हुआ गई भदोही जिले मे। आसमान से ओले और बर्फ गिरते सुना और देखा होगा लेकिन यंहा मछलियों की बारिश हुई वो भी एक दो नही सैकड़ो की संख्या में छोटी बड़ी मछलियां।

उत्तरप्रदेश राज्य मे भदोही जिले के चौरी क्षेत्र मे तेज बारिश हो रही थी और लोग उस समय हैरान हो गए जब आसमान से मछलियां बरसने लगी यह पूरा मामला कंधिया फाटक के पास का है जंहा पर लोगो ने मछलियों को इकट्ठा किया लेकिन खाया नही उन्हें डर था कंही मछलियां जहरीली न हो या इन्हें खाने से  कोई बीमारी वगैरह न हो जाये।

लोगो ने बताया कि 50 किलो से अधिक मछलियों को इकट्ठा करके आस पास के तालाबों में डाल दिया गया है। इलाके में यह चर्चा का विषय बना रहा लोग समझ नही पा रहे है कि आखिर आसमान से पानी के साथ मछलियां कैसे बरसी वही मौसम वैज्ञानिकों का कहना है की ऐसा कभी कभी हो जाता है जब निम्न दबाव के कारण बनी चक्रवाती हवा मछलियों को नदियों या तालाबो से उड़ा ले जाती है और आस पास के इलाकों में बारिश के साथ वही मछलियां गिरती है।
Previous Post Next Post