Selfiee film box office collection: अक्षय कुमार की फिल्में इस समय चल नही रही है। सेल्फी फ़िल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मात्र 2.55 करोड़ रुपये था। सोमवार आते-आते इस मूवी की कमाई एकदम ही घट गयी है। ऐसा लग रहा है कि अक्षय और इमरान हाशमी अभिनीत यह फ़िल्म फ्लॉप हो जाएंगीं।
ये भी पढ़े :-
बॉक्स ऑफिस क्या है, इसका मतलब और कलेक्शन कैसे होता है?

Selfiee Box Office Collection (Day 1 to 5)
दिन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (रुपये में) |
पहला | 2.55 करोड़ |
दूसरा | 3.80 करोड़ |
तीसरा | 3.90 करोड़ |
चौथा | 1.60 करोड़ |
पांचवा | 1.15 करोड़ |
कुल कमाई | 13 करोड़ (लगभग) |
Selfee मूवी का 4 दिनों का वर्ल्ड वाइड बॉक्स आफिस कलेक्शन 18 करोड़ रुपये के आस-पास है।
सेल्फी मलयालम फ़िल्म “ड्राइविंग लाइसेंस” की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। इसका निर्देशन राज मेहता ने किया है। इस फ़िल्म के कलाकारों में अक्षय कुमार, इमरान हाशमी के अतरिक्त डायना पेंटी, नुशरत भरुचा और अदा शर्मा मुख्य रूप से है।
सेल्फी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन
सेल्फी मूवी अक्षय कुमार की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली फिल्म में से एक बन गयी है। इस फ़िल्म ने पिछले हफ्ते रिलीज हुयी फ़िल्म शहज़ादा की तुलना में बहुत ही कम कलेक्शन दर्ज किया है।
यदि बात करे सेल्फी फ़िल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो इसने मात्र 2.55 करोड़ रुपये टिकट खिड़की से बटोरे है। इमरान हाशमी के सितारे तो पहले से ही गर्दिश में चल रहे है। पिछले कुछ समय से अक्षय को भी लोग पसंद नही कर रहे है। उनकी पिछले कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर चुकी है।
सेल्फी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की कहानी
सेल्फी मूवी के बॉक्स ऑफिस पर कमाल ना दिखा पाने के पीछे फ़िल्म की कमजोर कहानी है। लोग अक्षय कुमार को ऐसे रोल्स में देख-देख कर बहुत ऊब चुके है। यह मूवी मलयालम फ़िल्म “ड्राइविंग लाइसेंस” की रीमेक है ऐसे में दर्शक इसको पहले ही देख चुके है और कहानी जानते है।
फ़िल्म एक सुपरस्टार और उसके फैन के बीच की कहानी है। सेल्फी फ़िल्म में अक्षय ने एक सुपरस्टार का किरदार निभाया है जिसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नही होता है। उनके फैन के रोल इमरान हाशमी ने निभाया है जो इस मूवी में एक rto कर्मचारी बने है।
सेल्फी फ़िल्म की कहानी लोगो को बांधती हुयी नजर नही आती है जिसका प्रभाव बॉक्स ऑफिस पर दिखायी दे रहा है।
Selfie Box Office Collection Budget
सेल्फी मूवी की बजट की बात करे तो इसको बनाने और प्रचार करने में 150 करोड़ रुपये खर्च किये गए है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखकर तो यही लग रहा है कि यह एक फ्लॉप फ़िल्म साबित हो सकती है।
पहली बार अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की जोड़ी साथ मे काम कर रही है। इस मूवी की शूटिंग भोपाल में हुयी थी जंहा अक्षय ने मंत्री नरोत्तमदास मिश्रा से मुलाकात भी की थी।
यंहा पर हमने सेल्फी मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1, 2, 3, 4, 5 और वर्ल्डवाइड के बारे के जानकारी प्रदान की है। यदि आपने यह मूवी देख ली है तो आपको कैसी लगी और यह हिट होगी या फ्लॉप इसके बारे में अपनी राय हमे कमेंट में शेयर करे।
पठान मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वर्ल्डवाइड क्या है?