इंग्लिश कैसे सीखते है? इन तरीकों से अंग्रेजी बोलना सीखें

जानिए इंग्लिश कैसे सीखते है यंहा बताए गए तरीको को अपनाकर कोई भी आसानी से घर बैठे english बोलना सीख सकता है।

इंग्लिश कैसे सीखते है

भारत मे अधिकतर लोग अंग्रेजी भाषा लिखना और पढ़ना जानते है लेकिन बोलने के समय उनमें से बहुत से लोगो के मुंह से एक शब्द भी नही निकल पाता उनको आता सबकुछ है लेकिन कॉन्फिडेंस की कमी और लोगों से इंग्लिश में बात करने का अभ्यास न होने के कारण वह बोल नही पाते आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप इंग्लिश कैसे सीख सकते है

आज के समय मे अंग्रेजी भाषा का अंतराष्ट्रीय तौर पर बहुत ही अधिक महत्त्व है भारत मे हिंदी के साथ-साथ इस भाषा को बोलने वाले लोग भी भारी संख्या में मिल जाएंगे भारत मे दिनों-दिन इस भाषा का विकास तेजी से होता जा रहा है। 

इंग्लिश जानने वाले लोगो को नौकरी मिलने और आगे बढ़ने के चांस अधिक रहते है अंग्रेजी भाषा जानने वाले लोग अपने जीवन में अधिक वेतन और सफलता प्राप्त कर सकते है। यदि आप अंग्रेजी बोलना नही जानते लेकिन इस भाषा को सीखना चाहते है तो आप यंहा बताए गए तरीको से इंग्लिश सीख सकते है।

इंग्लिश कैसे सीखते है?

इंग्लिश सीखना कोई बहुत बड़ा तीर मारने वला या एवरेस्ट फतह करने वला काम नही है यह भी अन्य भाषाओं की तरह ही एक सामान्य लैंग्वेज है।

किसी भी भाषा को सीखने के लिए सबसे पहले हमें उसकी वर्णमाला और व्याकरण का ज्ञान होना चाहिए यही नियम अग्रेजी भाषा के साथ भी लागू होता है। आपको इंग्लिश बोलना सीखने के लिए सबसे पहले रोजाना बोल-चाल में आने वाले शब्दों और व्याकरण का ज्ञान लेना पड़ेगा यंहा बताए गए तरीको और रास्तो को अपनाकर आप तेजी से अंग्रेजी बोलना सीख सकते है।

अंग्रेजी भाषा मे चीजे देखे, सुने और पढ़े

जितना अधिक आप अंग्रेजी की किताबें, कहानियाँ और समाचार वगैरह पढ़ेंगे उतना ही अधिक आपका हाँथ इस भाषा मे मजबूत होगा। टेक्नोलॉजी के जमने में कुछ भी जानने, पढ़ने या सीखने के लिए आपको बाहर जाने या कंही ढूंढने की जरूरत नही है। सब-कुछ आपकी उंगलियों के नीचे ही विद्यमान है। बस आपको अपनी इच्छाशक्ति और सोचने की शक्ति को जाग्रत करना है। इंग्लिश वीडियो औऱ फिल्में देखने की आदत डालें इससे आप सामने हो रही एक्टिविटी को देख कर आसानी से इस भाषा को समझ और सीख दोनों पाएंगे।

दोस्तो और परिवार से इंग्लिश में बात करे

इंग्लिश में जब तक आप लोगो से बात नही करेंगे तब तक कैसे सीख पाएंगे। दोस्त और फैमिली को लोगों के साथ अग्रेजी में बात करने से गलत बोलने पर भी वे आपकी हंसी नही उड़ायेंगे और इससे आपकी इंग्लिश स्पीकिंग में भी सुधार होगा। 

अंग्रेजी के नए-नए शब्द रेगुलर सीखने की आदत डालें

एक नियम बना लीजिए कि आपको प्रतिदिन अंग्रेजी के 5 या 10 नए शब्द अवश्य सीखना है। इससे आपके दिमाग के शब्दकोश में इंग्लिश शब्दो का भंडार बढ़ेगा और जब भी आप बोलना शुरू करेंगे यह आपके काम आएगा। आपके पास अग्रेजी में बोलने के लिए कभी भी शब्दो की कमी नही पड़ेगी। 

इंग्लिश सीखने के लिए यूट्यूब और एप्स की मदद ले

ऑनलाइन के जमाने मे आप यूट्यूब और एप्स की सहायता  लेकर घर बैठे आसानी से अंग्रेजी सिख सकते है। बहुत से यूट्यूब चैनल वीडियोस के माध्यम से इंग्लिश सिखाते है। 

अग्रेजी सिखाने वाले यूट्यूब चैनल

Learn English With Upasana Sharma यूट्यूब चैनल पर 7 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स है। इसके वीडियोस के माध्यम से बच्चों से लेकर बड़े तक अंग्रेजी का ज्ञान आसानी से ले सकते है। आप इस चैनल के वीडियोस रेगुलर तौर पर देखकर अपनी पकड़ इस भाषा मे मजबूत कर सकते है।

Dear Sir यह भी इंग्लिश सिखाने वाला एक फेमस यूट्यूब चैनल है। यंहा पर आपको स्पोकन इंग्लिश से संबंधित बहुत से वीडियोस मिल जाएंगे।

इंग्लिश सिखाने वाले एप्प

"Duolingo" और "Hello English" ये दोनों हीं अंग्रेजी भाषा बोलना सिखाने वाले सबसे बेहतरीन एप्प है। डुओलिंगो को 100 मिलियन से अधिक वही हेलो इंग्लिश को 10 मिलियन लोगो ने डाउनलोड किया है। आप इन दोनों को डाउनलोड करके चेक कर सकते है इनमें से उस ऐप को रखे जिससे आपको लगे कि आप इंग्लिश बोलना आसानी से और जल्दी सीख सकते है।

ये भी पढ़े:-

Previous Post Next Post