स्पैनिश भाषा मे माफ़ करो (Sorry) और धन्यवाद (Thank You) कैसे कहेंगे?

यदि आप जानना चाहते है कि स्पैनिश भाषा मे माफ करो (Sorry) और धन्यवाद (ThankYou) कैसे कहते है या कहेंगे तो आप सही जगह पर आये है। यंहा पर हम आपको स्पैनिश भाषा के कुछ ऐसे शब्दों का ज्ञान देंगे जो आम जीवन में बोल-चाल के लिए अधिकतर प्रयोग किये जाते है।

स्पैनिश दुनिया मे तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है पहले नंबर पर मंदारिन और दूसरे पर अंग्रेजी है। यदि आप भी स्पैनिश के कुछ शब्द सीखकर लोगो को इम्प्रेस करना चाहते है तो ये लेख आपके लिए ही है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि स्पैनिश भाषा में माफ करो (सॉरी) या धन्यवाद कैसे बोलते है। 

स्पेनिश भाषा में Sorry (माफ करो) और Thank You (धन्यवाद) कैसे बोलते है

पूरी दुनिया मे लगभग 463 मिलियन लोग स्पैनिश भाषा बोलते है। यूनाइटेड स्टेट्स की यह दूसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली लैंग्वेज है वंहा 33 मिलियन लोग स्पैनिश बोलते है। पूरी दुनिया मे 20 देशों की यह आधिकारिक भाषा है। स्पैनिश इंडो यूरोपीय भाषाओं के परिवार से है इसका विकास 5 वी शताब्दी में पश्चमी रोमन साम्राज्य के पतन के बाद इबेरिया में लैटिन की कई बोलियों के मिश्रण से हुआ है।

स्पेनिश बोलना सीखें

एक से अधिक भाषाओं का ज्ञान हमारे व्यक्तित्व में चार चांद लगा देता है। विदेशों में हमारे लिए नौकरी के दरवाजे खोल देता है। लोग हमे एक अलग ही नजर से देखने लगते है औऱ हमसे प्रभावित होते है। वैसे तो आप कोई भी लैंग्वेज सीख सकते हो लेकिन स्पैनिश का अपना एक अलग ही महत्त्व है। 

स्पेनिश भाषा कैसे सीखें - इंडिया में बहुत से लोग Spanish Language सीखकर अपनी पर्सनालिटी निखारना चाहते है, जिससे वह दूसरों को प्रभावित कर सके। स्पेनिश भाषा स्पेन के अलावा भी दुनिया मे सबसे अधिक बोली जाती है। इस लेख में हम आपको यह भी बताएंगे कि यह लेंग्वेज कैसे और कँहा से सीख सकते है।

स्पेनिश में माफ करो (सॉरी) और धन्यवाद (थैंक यू) कैसे बोलते है?

यंहा हम आपको दैनिक जीवन मे आम बोल-चाल के लिए प्रयोग होने वाले कुछ महत्त्वपूर्ण शब्दो और वाक्यो जैसे माफ करो को स्पेनिश में कैसे बोलेंगे या किसी को धन्यवाद बोलना हुआ तो स्पेनिश में थैंक्यू कैसे बोलेंगे यह सिखाएंगे।

यह भाषा 20 से भी अधिक देशों में बोली जाती है वैसे तो यूरोप के अधिकतर देशों में लोग अंग्रेजी बोलते है लेकिन वंहा भी आपको लोग स्पेनिश बोलते हुए मिल जाएंगे। अमेरिका में 15 मिलियन से अधिक लोग स्पेनिश भाषा बोलते है। पूरे साउथ अमेरिका में यह बहुत ही प्रचिलित लैंग्वेज है।

स्पैनिश में माफ़ करो (sorry) कैसे बोलते है?

स्पेनिश में माफ करो बोलने के लिए कहेंगे "perdón" 

स्पैनिश भाषा में आमतौर पर माफी मांगने के लिए इस शब्द "lo siento" का प्रयोग किया जाता है लेकिन बहुत से मौकों पर जैसे कि आम माफी के लिए "perdón" शब्द का प्रयोग करना अधिक उपयुक्त होता है।

स्पैनिश भाषा मे "थैंक यू" कैसे कहते है?

स्पैनिश में थैंक्यू बोलने के लिए कहेंगे "Gracias"

स्पेनिश में "thankyou" कैसे बोलते है स्पैनिश भाषा में किसी को "थैंक यू" बोलने के लिए "Gracias" इस शब्द का प्रयोग किया जाता है जिसका अर्थ होता है किसी को धन्यवाद कहना।

स्पैनिश में "आई लव यू" कैसे बोलते है?

यदि आप स्पैनिश भाषा मे किसी से अपने प्रेम का इजहार करना चाहते है तो आप "te amo" यह शब्द बोल सकते हो जिसका मतलब है I love you ( मैं आपसे प्यार करता हूँ)।

स्पैनिश में "गुडबॉय" कैसे बोलेंगे?

स्पैनिश भाषा मे यदि किसी को आप गुडबॉय बोलना चाहते है तो कहे "Adiós" जिसका अर्थ होता है अलविदा।

स्पैनिश में "हेलो" कैसे बोलते है?

स्पैनिश भाषा मे हेलो बोलने के लिए "hola" इस शब्द का उपयोग किया जाता है।

पसंद करने या न करने को स्पैनिश में क्या कहेंगे?

I like को स्पैनिश भाषा मे "me gusta" वंही I don't like को "no me gusta" बोलते है।

स्पैनिश में Shut up! चुप रहो कैसे कहेंगे?

यदि आप किसी को स्पेनिश भाषा मे Shut up! चुप रहो बोलना चाहते हो तो कहें Cállate (क-या-ते)।

Enough! बस करो स्पेनिश में कैसे कहते है?

यदि आप किसी को स्पैनिश में यह कहना चाहते हो की Enough! बस करो तो कैसे कहेंगे। इसके लिए आपको कहना है ¡Basta! (बा-स-ता)।

प्लीज क्या आप मेरी मदद करेंगे? यह वाक्य स्पेनिश में कैसे कहेंगे?

यदि आपको किसी से स्पेनिश में मदद मांगनी हो और बोलना हो कृपया, क्या आप मेरी मदद करेंगे तो इसके लिए आपको "Me ayuda por favor" ( में आयुडा पोर फावर) कहना है।

Dont disturb (तंग मत करो) स्पैनिश में कैसे बोलेंगे?

किसी से spanish में यह कहने के लिए की मुझे डिस्टर्ब मत करो आपको "No molestar" बोलना है।

उम्मीद करते है कि यंहा ऊपर दी गयी जानकरी को पढ़कर आप ये जान गए होंगे कि स्पैनिश भाषा मे माफ करो ( सॉरी ) या धन्यवाद ( थैंक यू ) कैसे बोलते है।

स्पेनिश भाषा कैसे सीखें?

How to learn spainish language in hindi. आज के टेक्नोलॉजी के दौर में सब कुछ संभव है। आप ऑनलाइन कोई भी भाषा घर बैठे आसानी से सीख सकते हो। 

यूट्यूब पर स्पेनिश भाषा से संबंधित बहुत से चैनल उपलब्ध है जंहा पर वीडियो ट्यूटोरियल के माध्यम से यह भाषा पढ़ाई जाती है। हमने आपके लिए यूट्यूब पर स्पैनिश लैंग्वेज सिखाने वाले कुछ प्रमुख यूट्यूब चैनल को शार्ट लिस्ट किया है, जिनके नाम नीचे दिए गए है।

1. Step by Step Spanish

आप यूट्यूब पर "Step by Step Spanish" नाम के चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हो। यंहा पर आपको बहुत से वीडियो ट्यूटोरियल मिलेंगे जो कि हिंदी में है। इन वीडियोस को देखकर आप स्पेनिश भाषा आसानी से सीख जाओगे। यदि आपके मन मे कोई सवाल आता है तो आप वंही वीडियो के नीचे कमेंट सेक्शन में एडमिन से पूछ सकते हो।

2. Absolute Abhi

Absolute Abhi यूट्यूब चैनल अभिषेक शेखावत द्वारा बनाया गया है जोकि राजस्थान के रहने वाले है। यंहा पर भी आपको स्पेनिश भाषा कैसे बोले इससे संबंधित बहुत से वीडियोस मिल जाएंगे। 

3. Our Language School

यंहा पर भी Spanish सिखाने वाले बहुत से अच्छे वीडियोस उपलब्ध है। Our Language School यूट्यूब चैनल के संस्थापक रिजवान खान है जो कि लखनऊ के निवासी है। वह ऑनलाइन क्लासेस और वीडियो ट्यूटोरियल के द्वारा हिंदी और स्पेनिश एडवांस तरीके से सिखाते है।

स्पेनिश बोलने के लिए हमें इस भाषा की वर्णमाला और प्रतिदिन सामान्य तौर पर प्रयोग होने वाले वाक्यो का ज्ञान होना चाहिए जो आप ऊपर बताए गए यूट्यूब चैनलों के वीडियोस को देखकर प्राप्त कर सकते हो।

स्पेनिश भाषा की लिपि क्या है?

स्पेनिश दुनिया की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है इसकी लिपि रोमन लिपि है। यह हिंदी यूरोपीय परिवार से संबंध रखती है।

कैसे स्पेनिश भाषा सीखे? यंहा हमने इसके बारे में जाना और दैनिक जीवन मे प्रयोग होने वाले कुछ वाक्य जैसे स्पेनिश भाषा मे माफ करो (सॉरी) और धन्यवाद (थैंक यू) कैसे कहेंगे इसके बारे में जानकारी प्राप्त की ऐसे ही ज्ञानवर्धक लेख पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट के साथ जुड़े रहिये।

ये लेख भी आपको पसंद आएंगे:- 





Previous Post Next Post